
हरिद्वार विश्वविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान का सफल आयोजन
हरिद्वार विश्वविद्यालय, रूड़की में “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन
रूड़की, 1 अक्टूबर 2026: हरिद्वार विश्वविद्यालय, रूड़की के Department of Computer Application and ECE द्वारा सहयोग क्लब (SAHYOG CLUB) के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय में स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
यह कार्यक्रम “स्वच्छता में सहभागिता – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना को केंद्र में रखते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक एवं विश्वविद्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा उचित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Gallery





